JIASOWA दिवाली मेला: 40 स्टॉलों पर 150+ ग्रामीण महिला उद्यमी अपने उत्पाद कर रही बिक्री

0
JIASOWA Diwali Fair

रांची : झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘जेसोवा (JIASOWA) दीपावली मेला 2026’ का भव्य उद्घाटन किया है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (Jiasowa) द्वारा आयोजित यह पांच दिवसीय मेला 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक चलेगा।मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले की विधिवत शुरुआत की।मेले में JSLPS के पलाश,अदीवा एवं दीदी कैफे के 40 स्टॉलों पर 150+ ग्रामीण महिला उद्यमी अपने उत्पाद एवं पारंपरिक व्यंजन की बिक्री रही हैं। इस मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।मुख्य सचिव ने जेसोवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला केवल व्यापार या मुनाफे के लिए नहीं है, बल्कि इससे होने वाली आय का उपयोग वंचित और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद के लिए किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here