झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री दक्षता पदक, सूची जारी

0

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को विशेष अभियान (स्पेशल ऑपरेशन) श्रेणी के तहत सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा के जंगलों और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के सफाए में बेहद महत्वपूर्ण, साहसिक और निर्णायक भूमिका निभाई थी।इन अधिकारियों और जवानों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच अत्यंत चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और सुरक्षा परिस्थितियों में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया था।इस कारगर कार्रवाई के कारण सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी बैकफुट पर आए, कई उग्रवादी ढेर हुए, जबकि कई अन्य को गिरफ्तार किया गया या उन्होंने आत्मसमर्पण किया।गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची की खास बात यह है कि इसमें शीर्ष रैंक के आईपीएस अधिकारियों से लेकर धरातल पर मोर्चा संभालने वाले आरक्षी (कांस्टेबल) स्तर के जवानों तक को शामिल किया गया है।

गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों के नाम:

अनूप बिरथरे (आईजी), इंद्रजीत महथा (डीआईजी), मिथिलेश कुमार (डिप्टी कमांडेंट), ज्ञान रंजन (डीएसपी), चंदन कुमार (डीएसपी), रमेश मुर्मू (इंस्पेक्टर), अमित रोशन कुल्लू (इंस्पेक्टर), मनोरंजन प्रसाद सिंह (इंस्पेक्टर), अमृत केरकेट्टा (सब-इंस्पेक्टर), संदीप तिर्की (सब-इंस्पेक्टर), प्रभात कुमार महतो (सब-इंस्पेक्टर), गौतम राणा (सब-इंस्पेक्टर), दीनबंधु हांसदा (सब-इंस्पेक्टर), लोहरा मुंडा (एएसआई)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here