PESA गोष्ठी कार्यशाला पर प्रतुल शाहदेव: भाजपा को क्यों नहीं बुलाया गया?₹10,000 प्रति प्लेट का नाश्ता,सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी क्या कर रहे हैं?

0
Pratul Shahdeo

झारखण्ड: ग्राम सभा को सशक्त करने एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित PESA कानून पर गोष्ठी एवं कार्यशाला को लेकर झारखंड सरकार पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा ”हद कर दी आपने जहांपनाह।आदिवासियों के हित में लागू होने वाले पेसा कानून की नियमावली पर सेमिनार में चर्चा एक पांच सितारा होटल में करवा दिया। जंगलों में निवास करने वाले आदिम जनजाति और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आदिवासियों की किस्मत अब पांच सितारा होटल से तय होगी। सुनने में आ रहा है कि ₹10,000 प्रति प्लेट का नाश्ता और खाना खाकर माननीय अतिथिगण एयर कंडीशन कमरों और मिनरल वाटर पीकर झारखंड के सुदूर क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों के कानून की नियमावली को तय कर रहे हैं।इस सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रभारी राजू जी क्या कर रहे हैं? शुरुआत में तो उनको मंच पर भी जगह दे दी गई।इस सरकारी कार्यक्रम को राज्य सरकार ने राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है।अगर इसमें किसी एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को बुलाया गया तो कायदे से मुख्य प्रतिपक्ष दल होने के नाते भाजपा को क्यों नहीं बुलाया गया?अगर नियमावली पर चर्चा ही करनी थी तो इसे प्रमंडल में जाकर ग्राम सभा के प्रतिनिधियों के साथ करना चाहिए था। हां मगर वहां पांच सितारा होटल कहां मिलता?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here