झारखंड में सियासी हलचल तेज,चंपई सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, 5 दिन की ईडी हिरासत में रहेंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

0

Ranchi: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शुक्रवार को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व सीएम के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी.वहीं दूसरी तरफ झामुमो उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।कांग्रेस के आलमगीर आलम ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।RJD के सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला… यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे… हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।”झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “हम हमेशा एक ही चीज की अपेक्षा करते हैं – गरीबों की सेवा की जानी चाहिए, हमें उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब कुछ करना चाहिए, अच्छी सड़कें, अच्छा पीने का पानी, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छे घर। अंततः, पूरे राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना होगा ताकि किसानों को लाभ मिले और लोगों को कमोडिटी मूल्य पर खाद्यान्न मिले…”बता दें कि यह मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे और ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के दो दिन बाद हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here