रांची : झारखंड में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन अपने विधायकों को हैदराबाद स्थानांतरित कर रहा है। हेमंत सरकार के सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं. पहले से ही विधायकों को हैदराबाद स्थानांतरित करने के लिए दो चार्टर्ड विमान – एक 12 सीटों वाला और दूसरा 37 सीटों वाला – बुक कर लिया गया था।इससे पहले राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन विधायकों के साथ आज शाम साढ़े पांच बजे मिले। चंपई सोरेन समेत पांच विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने पहुंचे.प्रतिनिधिमंडल में चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम, आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई (एमएल) के विनोद सिंह, झामुमो के प्रदीप यादव मौजूद रहे.राजभवन से बाहर आए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से न्याय करने की बात कही। इस पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा।



