बिहार के किशनगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बंगाल सीमा पर छापेमारी करने गए किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ किशनगंज से सटे बंगाल के बनतापारा में शुक्रवार देर रात चोरी केस में छापेमारी करने गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि मॉब लिचिंग के तहत अश्विनी कुमार की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी पूर्णिया आईजी सुरेश चौधरी और एसपी कुमार आशुतोष मोके पर पहुंचे।सुरेश चौधरी ने कहा कि बाइक चोरी के संबंध में अश्विनी कुमार यहां छापेमारी करने आए थे किशनगंज थाना प्रभारी का शव पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल लाया गया
बीते 24 फरवरी को बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करी होने और शराब की पेप उतरने की गुप्त सूचना पर मेजरगंज के दरोगा दिनेश राम ने
अपनी टीम के साथ छापेमारी की थी।
इस दौरान तस्करों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में तीन नामजद और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।



