रांची: नारायण प्रसाद के द्वारा थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 05.04.23 को रात्रि करीब 07.30 बजे से 09.30 बजे तक अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था ।जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर अपराधकर्मियों राजा कुरैशी उर्फ शरफराज उर्फ पंकज ,सोनू कुमार उर्फ विकास को गिरफ्तार किया तथा उक्त कांड में अनुसंधान के क्रम में पूर्व में ही 10 ( दस) अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं । अप्राथमिकी अभियुक्त राजा कुरैशी उर्फ शरफराज उर्फ पंकज,सोनू कुमार उर्फ विकास गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर टाटीसिलवे स्थित आदर्शनगर में रिटायर्ड रेंजर के घर से लुटे गये पैसे में से 25000/- रुपया ,एक सोने का चेन,एक टेम्पू, 2 मोबाइल को बरामद किया गया है ।



