आज दिनांक- 04.05.2023 को दोपहर 11:30 बजे डॉ० इरफान अंसारी, अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य हज समिति, राँची के द्वारा हज हाउस कडरु राँची में बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में सदस्य गयासुद्दीन सिद्धीकी, शेख बदरुद्दीन, तहजीबुल हसन, मोहम्मद मनीर आलम, मो० इकबाल आलम, मुश्ताक अहमद, मुफ्ती अनवर कासमी, उपस्थित थे। बैठक में हज 2023 के हज यात्रियों के प्रस्थान के समय तैयारी से संबंधित विस्तार से चर्चा हुआ। बैठक में एक हज यात्रियों के साथ एक रिश्तेदार को ठहराने अनुमति देने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य हो कि झाररखण्ड के दो इम्बारकेशन राँची से-2384 और कोलकाता से हज पर रवाना होंगें। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2023 के लिये जाने वाले हाजियो को हज हाउस में रहने, खाने आदि व्यवस्था किया जायेगा, और हर सम्भव मदद् किया जायेगा। साथ ही हज हाउस भवन के मेनटेनेन्स के लिये किसी प्रावईट एजेन्सी या बाह्य स्त्रोत कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ताकि हज यात्रियों को हज हाउस में बिजली, पानी, साफ-सफाई, लिफ्ट, AC, का सारी व्यवस्था मिल सके। साथ हज-2023 के हज यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिये 04 (चार) सदस्यीय कमिटि गठित की जायेगी। जिनकी देख-रेख में कार्य किया जाएगा।



