सेना जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया की वे लोग ठेकेदारी का काम करते हैं। जवान ने पहले अपने घर बनाने का ठेकेदारी हम लोग की ही दिया था.कार्य भी शुरू हो गया था इस बीच कुछ पिलर टेढ़ा-मेढ़ा बन गया। इस बात से नाराज जवान ने अर्धनिर्मित मकान को किसी दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया था।इसी वजह से नाराज ठेकेदारों ने बदला लेने का सोचा और जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म करके बदला लिया।हालांकि स्थानीय ठेकेदार होने के नाते जवान ने दबाव में आकर काम हमें दिया था। जैसा की पता है लगातार 2 दिन 28 और 29 की आधी रात में कोकर में एक जवान की पत्नी के साथ कुछ लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आधी रात में रात में अचानक कुछ लोग जवान की अर्धनिर्मित पत्नी के घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया था । घटना को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद अगली सुबह जवान की पत्नी ने कोकर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।सूचना के बाद लगातार पुलिस ने छानबीन कर चारो को गिरफ्तार कर लिया है.




