लोकसभा चुनाव चल रहा है और अभी तक छह चरणों का मतदान हो चुका है। 1 जून को सातवें चरण का मतदान होना है, जिसका प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होनी बाकी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9 वही चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल हैं। इधर झारखंड में गोड्डा, दुमका, राजमहल में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। राजमहल में 14 प्रत्याशी,दुमका और गोड्डा में 19-19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दुमका सीट से BJP की ओर हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन और जेएमएम की ओर से नलिन सोरेन चुनाव मैदान में है। गोड्डा में BJP की ओर से निशिकांत दुबे और कांग्रेस की ओर से प्रदीप यादव है। वहीं राजमहल सीट पर जेएमएम की ओर से विजय हांसदा और BJP की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी चुनाव लड़ रहे है। और राजमहल सीट यहां जेएमएम के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़े है।




