गुरुवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की बैठक हुई। जिसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा क्षेत्र और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर मंथन किया गया।पीएम ने कहा कि नेपाल के लोगो के लिए नए रेल रूट्स के साथ साथ, भारत के इनलैंड वॉटरवेस की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया की भविष्य में नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचण्ड के साथ अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है। आज भारत और नेपाल के बीच ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’ संपन्न हुआ है। इसमें हमने आने वाले 10 वर्षों में नेपाल से 10 हज़ार मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है।
पीएम प्रचंड ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी और उनके समकक्ष प्रचंड ने संयुक्त रूप से रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का अनावरण किया। साथ ही भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।



