मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 40 से अधिक लोगों को ले जा रही एक बस के सड़क से उतरकर खाई में गिरने से कई यात्री घायल हो गए. आज सुबह करसोग में एचआरटीसी की बस 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 36 लोग घायल हो गए. वहीं, 4 गंभीर रूप से घायलों को आईडीएसी शिमला रेफर किया गया है.पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.मंडी के पुलिस अधीक्षक सौम्या संभशिवम ने बताया कि घटना आज सुबह मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत खरोडी के पास हुई।पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के चालक और परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई में लुढ़कते ही बस किसी तरह दो पेड़ों के बीच फंस गई, जिससे वह गहरी नहीं जा सकी।स्थानीय प्रशासन ने एंबुलेंस को मौके पर भेजा और स्थानीय लोगों की मदद से आपातकालीन बचाव अभियान चलाया। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।हादसे में घायल हुए चालक, परिचालक और अन्य यात्रियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बताया जा रहा है।दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और पुलिस घटना की जांच कर रही है।



