रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सरकारी नौकरी के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत कन्वेंशन सेंटर, सी.सी.एल. दरभंगा हाउस, रांची में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू , सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री ने आज रोजगार मेला कार्यक्रम के अंतर्गत देश के 51,000 से अधिक युवाओं को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित किए। अर्जुन मुंडा ने रांची (झारखंड) में इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया तथा सभी के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने सभी को बधाई दिया तथा सभी से विकसित भारत बनाने की अपील की क्योंकि इसमें इन युवाओं की भूमिका काफी अहम हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा आज हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और 2047 में हम आज़ादी के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेंगे। अतः आने वाले 25 साल के कालखंड में हमें दुनिया को अपनी ताकत दिखानी है और एक विकसित भारत का निर्माण करना है।आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई।



