देवघर: सोमवार को डीसी ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं डैंगू, मलेरिया व चिकनगुनियां के रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे सदर अस्पताल परिसर में बनाये जाने वाले क्रिटिकल केयर सेंटर के स्थल का निरीक्षण कर किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।इसके अलावे पुराने सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए ब्लड स्टोरेज, ब्लड डोनेशन, जांच केन्द्र, रक्त की उपलब्धता के अलावा ब्लड बैंक के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने एवं सुचारू रूप से संचालित करने का निदेश दिया। साथ ही ससमय जरूरतमंद मरीजों को ब्लड की उपलब्धता के साथ ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता की जानकारी को लेकर ऑनलाईन सिस्टम जेनरेट करने का निदेश दिया, ताकि लोगों को आसानी से ब्लड की उपलब्ध्ता व इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही पुराने सदर अस्पताल परिसर में चिन्हित स्थल पर बनाये जाने वाले पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र को लेकर किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आपसी समन्वय के साथ कार्य को गति प्रदान करने का निदेश दिया, ताकि भवन निर्माण द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किया जा जा सके।

