प्रधानमंत्री Narendra Modi सर्वसम्मति से NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के रूप में तीसरी बार चुने गए. वहीं आज उन्होंने कहा 4 जून के पहले ये लोग (इंडी गठबंधन) ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए।मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए… ईवीएम ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे,गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे,जनता-जनार्दन की भागीदारी का नया अध्याय लिखेंगे,और सब मिलकर के विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।आज के वातावरण में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है और जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं।मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है। और ये मेरा कमिटमेंट है… हमें और तेजी से, और विश्वास से, और विस्तार से… देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है। इस चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है। कर्नाटक और तेलंगाना… जहां अभी हाल ही में उनकी (कांग्रेस) सरकारें बनी थीं। लेकिन पल भर में इनसे लोगों का विश्वास टूट गया और एनडीए को गले लगा लिया।मैं तमिलनाडु की टीम को भी बधाई देना चाहता हूं। आज तमिलनाडु में काफी तेजी से एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है।इसी तरह पहली बार केरल से हमारा प्रतिनिधि बन कर आया है।
श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना अथक प्रयास, अथक मेहनत और हर पल… देश की सेवा के लिए समर्पित किया।यही कारण है कि आज भारत पुन: इतिहास रच रहा है और तीसरी बार पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार आ रही है।इसके लिए हम सब लोग मोदी जी को दिल की गहराइयों से बधाई देते हैं।हमारे संविधान का ये 75वां वर्ष है और संविधान हमारी भावना है।हम चाहते हैं कि इस 75वां वर्ष को, संविधान की स्पिरिट को जन-जन तक पहुंचाएं… इस दिशा में हम काम करना चाहते हैं।पिछले 10 वर्षों में भारत ने जिन कामों को बल दिया है, आज भारत की छवि विश्वबंधु की बन चुकी है।आज दुनिया हमें विश्वबंधु के रूप में स्वीकार कर चुकी है।हमने हर संकट को जिस प्रकार से हैंडल किया, जिस प्रकार से हमने मानवी मूल्यों को प्राथमिकता दी… उसका परिणाम है कि सामान्य मानवी के मन में विश्वबंधु का भाव मजबूत हुआ।अगर मैं एक तरफ NDA रखूं और दूसरी तरफ भारत के लोगों के सपने और संकल्पों को रखूं तो मैं कहूंगा…NDA. N- New India D- Develop India A- Aspirational India इन सपनों और संकल्पों को पूरा करना… ये हम सबका संकल्प भी है, कमिटमेंट भी है और हमारे पास रोडमैप भी है।




