झारखंड में 15-21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

0
jharkhand weather

झारखंड के करीब 16 जिलों में  16 जिलों में 7 से 10 जून तक हीट वेव की संभावना है. राज्य में लू को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने आज (6 जून) को येलो अलर्ट जारी कर दिया है.7 से 10 जून तक रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा।अगले छह दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.झारखंड में 15-21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना है।पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला।वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान पलामू 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज का रहा जो कि 23.9 डिग्री सेल्सियस है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here