रांची : बैंको से पैसे निकालने वाले लोगों से छिनतई करने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ranchi crime

दिनांक 05.06.2024 को दोपहर समय करीब 14.30 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु मुडला पहाड़, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास एन्टीक्राईम चेकिंग किया जा रहा था। सभी वाहनों का बारी बारी से जाँच किया जा रहा था उसी क्रम में समय करीब 15.20 बजे पीछे से आ रहे स्कुटी में सवार दो व्यक्ति पुलिस को गाड़ी रोकवाता देख अपने वाहन को विपरीत दिशा में मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर स्कुटी पर बैठे व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम आनंद ग्वाला (उम्र करीब 37 वर्ष) एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बिजेन्द्र ग्वाला (उम्र करीब 33 वर्ष) बताया। तत्पश्चात उनसे गाड़ी का कागजात का माँग करने पर उपरोक्त दोनो व्यक्ति घबरा गये और किसी भी प्रकार का वाहन से संबधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किये और उपरोक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिये। तब उपरोक्त स्कुटी की रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर का मिलान किया गया तो पता चला कि उक्त वाहन का रजिस्ट्रेशन सख्या, इंजन संख्या तथा चेचिस संख्या भिन्न भिन्न है। तत्पश्चात उपरोक्त दोनो व्यक्तियों से उक्त वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किये तो उन दोनो के द्वारा बतलाया गया कि उपरोक्त वाहन चोरी का है। जिसे इन्होंने सिल्लीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से चोरी करके राँची लाये है तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन की मदद से शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंको का रैकी किया करते है तथा बैंको से पैसो की निकासी करने वाले व्यक्तियों से छिनतई कर घटना को अंजाम देते थे।दोनों पकड़ाये गये व्यक्ति कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों के द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.05.2024 को रातु स्थित दुर्गा मंदिर के पास 150000/- लाख रूपये की छिनतई की घटना को अंजाम अपने अन्य दो साथी विजय ग्वाला ( उम्र करीब 32 वर्ष) एवं रवि ग्वाला( उम्र करीब 35 वर्ष) मिल कर किये थे। दिनांक 03.05.2024 को बोकोरा थार्मल में भी उपरोक्त चारो अपराधकर्मियों द्वारा एस०बी०आई० के सामने 35000/- हजार की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here