लोहरदगा: बुंडू निवासी सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने उन्ही के साथ रहनेवाले बोकारो निवासी जमादार धर्मेंद्र सिंह की गोली मार कर ह*त्या कर दी.बताया जा रहा है कि तीन मंजिला किराए के मकान में पहले तल्ले पर अनंत, धर्मेंद्र और एक अन्य सिपाही किराये पर एकसाथ रह रहे थे. घटना बुधवार रात 9:00 बजे की है.आरोपी ने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की.आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की भी आशंका जताई जा रही है.वहीं ASI ह*त्याकांड के आरोपी सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आठ बजे गिरफ्तार कर लिया है।वहीं धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.




