धनबाद में PM Modi : JMM का मतलब हो गया है-जमकर खाओ

0

PM Modi in Dhanbad: आज पीएम मोदी ने धनबाद में कहा झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है। मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।आज यहां सिंदरी के उवर्रक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को जरूर शुरू करवाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है।मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था।आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है।इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।बीते 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है।भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है।इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।भाजपा का मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास। जबकि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, वो विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं।देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुई है।

झारखण्ड सरकार पर PM मोदी का हमला :
पीएम ने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदली हैं। JMM का मतलब हो गया है- जमकर खाओ।इन लोगों (JMM और कांग्रेस) ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं।JMM और कांग्रेस ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। ये लोग यहां के प्रतिभाशाली नौजवानों को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं।लेकिन मोदी आपके बारे में सोचता है, आपके भविष्य के बारे में सोचता है। आप ही मेरे परिवारजन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है।ये इंडी गठबंधन वाले कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है।मुफ्त अनाज की योजना मोदी चालू रखेगा ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे।इंडी गठबंधन वाले पानी पी-पीकर मुझे गालियां देते हैं, लेकिन उनकी एक भी गाली मुझ तक नहीं पहुंचती है, क्योंकि आपके आशीर्वाद की दीवार उनकी गालियों को मुझ तक नहीं पहुंचने देती। इसलिए मैं आपको नमन करता हूं।आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं दिन-रात इसलिए खपा रहा हूं ताकि देश के गरीबों की मुश्किलों को कम कर सकूं। उनको गरीबी से जल्द से जल्द बाहर निकाल सकूं।पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं और अभी भी जो लोग गरीबी में जी रहे हैं, उनकी गरीबी भी जाएगी। मोदी का संकल्प है, ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित झारखंड’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here