पलामू: 2 ट्रैकटर 1 JCB में आग लगाने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

0
palamu police

पलामू:सडेया (हैदरनगर) से डंडीला (हुसैनाबाद) तक रोड निर्माण कार्य किया जा रहा था निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टर तथा एक जे०सी०बी० को माओवादीयो के द्वारा दिनांक-26/06/2024 को समय करिब-10:00 रात्री में आग लगा कर छतिग्रस्त कर किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के निर्देशानुसार एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात कांड के त्वरित उद्‌भेदन के क्रम प्राथमिकी अभियुक्त सुरेश रजवार को गिरफ्तार करने पर उसके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में लोकसभा चुनाव के समय हैदर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया टिकर, पटरिया, भदुवा और बारेवा में जो लोकसभा चुनाव बहिष्कार का पोस्टर चिपकाया गया था यह माओवादी के कमांडर नितेश यादव के द्वारा सडेया के पूर्व नक्सली बृजदेव रजवार और कामेंद्र राम से चिपकाया गया था। पोस्टर चिपकाने में संलिप्त दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तो उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया और उनके पास बचे पोस्टर को भी बरामद किया गया है। कांड के अन्य प्राथमिकी अभियुक्त मृत्युंजय यादव उर्फ दुखन को हरिहरगंज से गिरफ्तार किया गया तो उसके द्वारा बताया गया की घटना में रेकी का काम किया था और माओवादी नितेश यादाव ही दस्ते के साथ मिलकर गाडियों को लेवी नहीं देने के कारण जलाया गया है तथा उसके पास से उसकी निशानदेही पर लेवी के रूप में वसूले गए 3000 रूपये तथा घटना कारित करने में प्रयोग में लाये गये मोबाइल भी बरामद किया गया है। तथा कांड में संलिप्त अपराधकर्मियो को गिरफ्तार कर संबंधित अन्य समानो को जप्त किया गया।

मामले में गिरफ्तार अभियुक्त :
(i) मृत्युंजय यादव उर्फ दुखन उर्फ अरुणजय (उम्र करीब 31 वर्ष)
(ii) सुरेश रजवार (उम्र करीब 58 वर्ष)

(iii) बिज देव राजवार (उम्र करीब 65 वर्ष )
(iv) कामेन्द्र राम( उम्र करीब 35 वर्ष)
बरामद समान :
(i) एक ओप्पो कंपनी का एन्ड्राइड फोन
(ii) तीन हजार रूपये नगद
iii) एक सफेद रंग का सैमसंग कंपनी का किपैड मोबाइल।
(iv) एक आइटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल।
(v) एक काला रंग का Cellecor कंपनी का किपैड मोबाइल
vi) एक सैमसंग कंपनी का काला रंग का किपैड मोबाइल।
(vii) लोकसभा चुनाव बहीसकार से संबंधित तीन (03) पोस्टर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here