पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद हजारीबाग में 2kg अफीम के साथ 3 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.यह तीनो आरोपी रांची के तमाड़ जिले के निवासी है.पुलिस ने कल (28jun) को प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर बताया की 26jun को हमें गुप्त सूचना मिली थी की यह लगातार 3 युवक रांची तमाड़ से अफीम बेचने आते है.गिरफ्तार 3 युवक तमाड़ नवागढ़ थाना के निवासी मुकेश कुमार , विकास कुमार तथा मुकेश कुमार दांगी है.पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठित कि और करवाई शुरू कर दी.करवाई के दौरान हजारीबाग कोर्रा थाना को होते हुए नगवा की और जा रही एक बाइक को पुलिस ने पकड़ा.जिसमें युवक अफीम की डील करने के लिए नगवा की और जा रहे थे. युवक के पास से 2 किलो अफीम के साथ 9100 रुपये नगद चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है.




