आज सुबह 10 बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे. झारखण्ड पहुंचते ही हिमंता बिस्वा धुर्वा स्थित सीता सोरेन के आवास गए . जहां उन्होंने काफी देर तक रह कर आराम किये.उसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा वहा से निकलकर भाजपा विधायक समीर उरांव, अरुण उरांव के घर गए.उसके बाद वह से निकल कर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक की बैठक होने के बाद अंत में सुदर्शन भगत के भी घर गए.जहा सभी ने भोजन किया भोजन करने के बाद बैठक हुए जहा गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा भी महजूद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से निकलने के बाद विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है.जिसको लेकर बिचार किया गया .ताकि झारखण्ड में बीजेपी अपना सीट बचा सके.वही मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा विधानसभा चुनाव में प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार करते हुए खा की हर दिन जेल जाते है लोग और कोर्ट के आदेश पर बाहर निकलते हैं, ऐसे में पार्टी को क्या मतलब. सवाल तब उठता है जब झारखंड में सब कुछ ठीक नहीं चलता है.




