मिल गयी सरस्वती पूजा की परमिशन, रिम्स के डॉ. विकास ने सीएम सोरेन और मंत्री इरफान अंसारी का जताया आभार

0
hemant soren

रांची: प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रिम्स के छात्र हॉस्टल के पास मैदान में सरस्वती पूजा करना चाहचे थे, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इसकी अनुमति नहीं दी। अब रिम्स के न्यूरो स्पाईन सर्जन डॉ. विकास कुमार ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पूजा की अनुमति मिल चुकी है इसके लिए उन्होंने मंत्री इरफ़ान अंसारी और सीएम सोरेन का आभार भी जताया है। डॉ. विकास ने लिखा “माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM एवं स्वास्थ्य मंत्री जी @IrfanAnsariMLA तथा मीडिया बंधु ,अन्य सहयोगी गण जो इस अस्तित्व की लड़ाई में हमारे साथ थे उनका सह्रदय धन्यवाद Iसरस्वती पूजा की परमिशन मिल गई है ,प्रबंधन ने अपनी रोक को वापस ले लिया है Iइस छात्रों में एक खुशी की लहर है Iजय हिंद” बात दें कि शुक्रवार रात करीब एक बजे रांची के कोकर स्थित तिरिल बस्ती में कुछ युवकों ने रिम्स के छात्र रविश कुमार सुमन पर हमला कर दिया। हमले में रविश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में आदित्या कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने सरस्वती पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here