बोकारो: राज्य के पेयजल स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज गणतंत्र दिवस पर बोकारो के सेक्टर 12 पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फराकर झंडे को सलामी दी. इसके अलावा पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पेटरवार में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में काफी सहूलियत होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए सभी तरह की सुविधा मिले यह हमारी प्राथमिकता है। मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दीं।




