रांची:सामाजिक कार्यकर्ता कुंदरस मुंडा की अध्यक्षता में रविवार को सिरम टोली सरना स्थल में आदिवासी संगठन और आदिवासी बुद्धिजीवियों के बीच रैम्प हटाने को लेकर बैठक हुई। आदिवासी समाज की बैठक में फैसला लिया गया कि सिरमटोली सरना स्थल के पास बना रैम्प को आदिवासी समाज तोड़ देगा.बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल को सरहुल पर्व मनाया जाएगा. लेकिन आदिवासी संगठन के लोग उपायुक्त द्वारा सरहुल शोभायात्रा की तैयारी को लेकर शांति समिति का बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक में निर्णय लेते हुए आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि 17 मार्च को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया जाएगा. इसके साथ ही पक्ष-विपक्ष के सभी 81 विधायकों का शव यात्रा निकला जाएगा, पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।21 मार्च को मशाल जुलुस निकालने, 22 मार्च को रांची बंद की घोषणा की गई है। बता दे कि सिरम टोली मेकॉन ओवर का रैम्प मुख्य सरना स्थल के द्वार पर उतार दिया गया है , जिसके विरोध में आदिवासी समुदाय का कहना है कि रैंप की वजह से 1 अप्रैल को सरहुल पर्व के दिन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।




