रांची: महादानी मंदिर सरना स्थल के अतिक्रमण हटाने को लेकर एक पक्ष ने सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए बिना अनुमति के जेसीबी चलवा दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी रोक दी। सीओ प्रताप मिंज भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हो गए और लौट गए।
इस प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज़ होकर शनिवार देर रात लगभग 250-300 की संख्या में लोग बेड़ो थाना पहुंच गए और अचानक हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई बिमलेश चौधरी, आशीष रंजन, भानू प्रसाद रजक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे,रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में पड़हा समाज के सैकड़ों लोगों ने थाना परिसर में घुसकर थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, थाने में रखे गमले, कुर्सियां और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि यह हमला जेसीबी चालक के साथ कथित पुलिस मारपीट के विरोध में किया गया। डीएसपी ने कहा कि हिं*सा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




