रांची: दिनांक- 30/05/2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सुचना मिली कि नामुकम थाना अंतर्गत NH-33 टाटा राँची रोड तैमारा घाटी होते हुये नामकुम की ओर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंशीय पशु का गौ तस्करी के उद्देशय से परिवहन किया जा रहा है।उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु० प्रथम के नेत्तृत्व में एक टीम की गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा लदना पिढी चौक के पास तैमारा घाटी की तरफ से आ रही सफेद रंग का पिकअप वाहन को रोक कर जाँच किया। जाँच के दौरान उक्त वाहन पर 10 गाय गोवंशिय क्रुरता पूर्वक लोड किया पाया गया। जिसे वाहन सहित विधिवत जप्त किया गया है। इस संबंध में वाहन चालक सह मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया है।




