देश को कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच के निधन पर सीएम ने जताया शोक

0
hemant soren

रांची:झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को निधन हो गया। पैरालिसिस अटैक के बाद रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति शनिवार से ही गंभीर बनी हुई थी, और वे दो दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन अंततः उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर शोक व्यक्त किया “झारखण्ड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है। जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चले गयीं।झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here