1.55 करोड़ की लागत से होगा जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण, संजय सेठ ने किया शिलान्यास

0
sanjay seth

रांची : हेहल के बगीचा टोली में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर CSR से होना है। सांसद संजय सेठ ने 1.55 करोड़ की लागत से होने वाली उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ किया। तालाब के सौंदर्यीकरण से यहां छठ महापर्व सहित अन्य कार्यों के लिए नागरिकों को सहूलियत होगी।हेहल, पावा टोली में संजय सेठ की सांसद निधि से पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है।संजय सेठ ने आज उपरोक्त पथ का लोकार्पण किया।संजय सेठ ने कहा इस अवसर पर ग्रामीणों से मिले स्नेह और स्वागत से अभिभूत हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here