गंगोत्री-उत्तरकाशी की ओर आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,27 घायल,6 की मौत

0

गंगोत्री-उत्तरकाशी की ओर आ रही एक यात्री बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में करीब 32-33 लोग सवार बताए जा रहे थे।हादसे में 6 के मौत की सूचना है. 27 घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी और SP मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी इसी दौरान बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए 100 मीटर गहरी खाई में लुढकने के बाद पेड़ों के बीच अटक गई। इसके नीचे भागीरथी नदी बह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here