रांची: उत्पाद विभाग की टीम ने टाटीसिलवाई, कांके और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की.इसी क्रम में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. टाटीसालवे, कांके और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में 486 लीटर विदेशी शराब और 1200 लीटर देसी शराब जब्त की गयी.टीम ने हटिया ओपी के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत प्रेमनगर सिंह मोड़ पर छापेमारी में 600 लीटर अवैध शराब, 12000 किलो जावा महुआ, 243 लीटर विदेशी शराब, बड़ी संख्या में कोर्ट के ढक्कन और विदेशी शराब की खाली बोतलें बरामद कीं.उत्पाद विभाग की टीम ने टाटीसिलवाई थाना क्षेत्र के होरहाप में छापेमारी की.यहां एक शख्स को गिरफ्तार किया गया.होरहाप में चार आरोपियों के खिलाफ फरारी का अभियोग दर्ज किया गया है.इसी क्रम में कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी रिंग रोड में छापेमारी की गयी, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.उनके बयान के आधार पर आईटीबीपी रिंग रोड स्थित साहू होटल में छापेमारी की गई.इसी तरह की छापेमारी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर सिंह मोड़ में भी की गयी.यहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.इसी आरोपी के बयान पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 बॉस्को नगर में छापेमारी की गयी.यहां भी आरोपी पकड़ा गया।



