झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 अगस्त 2026 को अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) के दौरे के दौरान इस गंभीर मुद्दे पर अपनी पहली सीधी प्रतिक्रिया दी है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि JPSC मामले और छात्र आंदोलन पर सरकार की पैनी नजर है और जांच के बाद सरकार इस पर बेहद ठोस निर्णय लेगी। सीएम ने कहा,”… हम कितनी गंभीरता से चीजों को देख रहे ये तो मैं सीना चीर के तो नहीं दिखा सकता लेकिन जिस तरीके से जाँच दल दिन रात लगी हुई है उसके उत्तर का निष्कर्ष का हमें इंतजार है। बहुत जल्द छात्रों और राज्य के लोगों को इस विषय में हम अवगत कराएंगे…”




