Pankaj Mishra’s bail plea rejected by the court
रांची:अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी पंकज मिश्रा को ईडी विशेष अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। 22 नवम्बर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसकी सुनवाई आज 26 नवम्बर को होनी थी। कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए पंकज मिश्रा की याचिका ख़ारिज कर दी है। इससे पहले पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य खराब होने के आधार पर पंकज मिश्रा की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी।जिसके बाद कोर्ट के समक्ष पंकज के मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर जमानत का आग्रह किया गया।जिसका ईडी द्वारा विरोध किया गया। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने और पंकज मिश्रा के ओर से वकील प्रदीप चंद्रा ने दलीलें पेश की।
Pankaj Mishra’s bail plea rejected by the court
इसे भी पढ़े : School of Excellence के 24 सरकारी स्कूलों को मिली सीबीएसइ से मान्यता



