जेसीआई एक्सपो के तीसरे दिन ग्राहकों की भरमार

0

Lots of customers on the third day of JCI Expo

24 से 28 नवंबर तक मोराबादी मैदान में एक्सपो लगाया गया है जेसीआई राँची के द्वारा।एक्सपो के तीसरे दिन मोराबादी में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। सभी लोगो एक्सपो में आने को लेके काफी उत्सुक थे। स्टॉल धारक काफ़ी खुश नज़र आए और उनको अच्छा कारोबार मिल रहा है।आज सुबह डी ए वी नंदराज स्कूल के बच्चों को भी स्कूल के द्वारा एक्सपो से परिचित कराया गया। और बच्चो ने भी सब कुछ अच्छे से देखा और फिर एम्यूजमेंट पार्क में बने बच्चों के लिए ’फनगोला’ का भी आनंद लिया।


इसके अतिरिक्त हर दिन एक्सपो में लोगो के लिए कुछ ना कुछ इवेंट होते रहे है। कल के एक्सपो ट्रेजर हंट उसमे से 1 रहा जो की बोहोत ही बेहेतरीन तरीके से करवाया गया। टीम ’राइडर्स’ ने एक्सपो ट्रेजर हंट का खिताब अपने नाम किया। आज हेल्थी बेबी एंड मॉम शो में कोमल अरोड़ा को बेस्ट मॉम का खिताब मिला। हेल्थी बेबी शो 3 कैटेगरी में हुआ था उम्र 0–1 में हृदय अग्रवाल ने प्रथम वेदांश को दूसरा और रेयांश सेनगुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उम्र 1–2 में ग्रेविट जैन को प्रथम शानवी को दूसरा और विहाना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उम्र 2–3 में इशिता को प्रथम द्विसिता को दूसरा और आयांश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।आज वोइस ओफ़ एक्स्पो भी होना है । आज मिडनाइट कार्निवल की भी सभी तय्यारियाँ पूरी कर ली गई है।कल के इवेंट्स जो एक्स्पो में होने हैं वो हैं पेंटिंग कॉम्पटिशन, फ़ैन्सी ड्रेस कॉम्पटिशन, डान्स कॉम्पटिशन।


इस वर्ष एक्सपो में अपना घर को इंट्रोड्यूस किया गया है जिसमे में आपको अपने घर के लिए कुछ भी खरीदना हो तो मिल जाए ऐसा ध्यान रखा गया है। यहां तक कि अपना घर में शहर के कई महसूर रियल एस्टेट डीलर्स के भी स्टॉल है जहा आप अपना मनपसंद घर भी ले सकते है । इसके बाद एक्सपो में फर्नीचर जोन है जहा आपको अपने घर के लिए सस्ता से सस्ता और अच्छे से अच्छा फर्नीचर आइटम कम से कम दामों में उपलब्ध है।

Lots of customers on the third day of JCI Expo

इसे भी पढ़े : मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का रांची डीसी ने किया निरीक्षण

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here