मंगलवार को अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर ED की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद के बाद ईडी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। पंकज मिश्रा के वकील प्रदीप चंद्रा ने पंकज मिश्रा के खराब स्वास्थ्य के आधार पर बेल देने का आग्रह किया है। वहीं ED ने इसका विरोध किया है.



