राज्यपाल श्री रमेश बैस विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन झारखण्ड विधानसभा के 22वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा आज बड़े हर्ष का दिन है कि हम सब फिर एक बार झारखंड विधान सभा की स्थापना दिवस के आयोजन हेतु उपस्थित हुए हैं। राज्य गठन के 22 वर्षों की अवधि पूरी हो चुकी हैं। हमारा राज्य पूर्ण युवा अवस्था में पहुंच चुका है। समस्त राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।झारखंड के ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हम राज्य गठन आंदोलन के उन उद्देश्यों के नजदीक पहुंच रहे हैं।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार स्वय अपनी योजनाओं के साथ और अपने बेहतरीन तरीकों के साथ जन-जन तक पहुंच रही है।

समारोह में संसदीय परंपराओं में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाले माननीय सदस्य को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से विनोद सिंह जी को सम्मानित किया गया।विनोद जी सदन के अंदर और बाहर आमजनों और गरीब वंचित शोषित लोगों की कल्याण की बातें जिस मजबूती और स्पष्टता से उठाते हैं। यह निश्चय ही अनुकरणीय हैं। इस मौके पर अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा आज उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक घोषित करते हुए में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।






