पलामू: पेट्रोल पंप में देर रात हुई लुट, घटना CCTV में कैद

0

पलामू के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर-औरंगाबाद NH 98 पर चपरवार स्थित विजय तारा पेट्रोल पंप पर शनिवार रात करीब एक बजे पहुंचे 3 अपराधियों ने हथियार के दम पर कर्मचारियों से 60 हजार रुपये की लूट कर ली। अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। लूट की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। CCTV में कैद हुए लोगों की पहचान के लिए पूरी रिकार्डिंग अपने साथ ले गई है। घटना के बारे में कर्मचारियों के बताया कि तीनों अपराधी एक ही बाइक से आए। इनमें से एक व्यक्ति बाइक लेकर मुख्य पथ पर खड़ा हो गया। दो लुटेरे पंप के कार्यालय में आए । अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी युगलकिशोर, दिनेश कुमार व रवि कुमार को रिवाल्वर की नोक पर कब्जे में ले लिया । इसके बाद दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग की। लुटेरों ने पंप कर्मियों से कैश काउंटर की चाबी मांगी । देर करने पर कर्मी रवि को रिवाल्वर की बट से मार घायल कर दिया । इसके बाद काउंटर से करीब 60 हजार व कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार हो गए। DSP अजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप कर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है । CCTV फुटेज के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । यह पेट्रोल पंप व्यवसायी रवि शंकर सिंह का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here