Palamu : जिला प्रशासन द्वारा CM को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

0

Palamu :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चियांकी हवाई अड्डा पहुंचे। पुलिस लाइन मेदिनीनगर में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर पलामू उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायज़ा,  कई निर्देश दिये.मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस जवानों व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने पुलिस लाइन स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम के अंतिम तैयारीयों का जायजा लिया।साथ ही, कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था समेत अन्य का जायज़ा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मजिस्ट्रेट को जॉइंट ब्रीफिंग भी दिया साथ ही मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here