अपने राज्यवासियों की हर एक समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित हेमंत सरकार,सभी जिला में किसान पाठशाला शुरू करने का निर्देश

0

गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा के मेराल स्थित दुलदुलवा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ₹211 करोड़ की 109 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1146 योजनाओं उद्घाटन किया।राज्य की हेमंत सरकार अपने राज्यवासियों की हर एक समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है।राज्यवासियों का जीवन स्तर बेहतर हो, कैसे झारखंड के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, राज्यवासियों को कैसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, कैसे स्वरोजगार/रोजगार से युवाओं को जोड़ा जाए.इस दिशा में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।सीएम ने कहा सभी जिला में किसान पाठशाला शुरू करने का निर्देश दिया गया है। गढ़वा में भी किसान पाठशाला संचालित होना है, लेकिन यह अभी अधूरा है। दो माह के अंदर कार्य को पूर्ण करें। ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके और वे बदलते समय के अनुरूप आधुनिक खेती पद्धति को जान सकें.गढ़वा में ₹600 करोड़ की लागत से 515 ग्रामीण सड़क बनाने का कार्य, ₹660 करोड़ की लागत से 307KM पीडब्ल्यूडी की सड़क बन रही है। ₹109 करोड़ की लागत से सात सिंचाई योजना पर कार्य हो रहा है, जिससे गढ़वा की 20 हजार एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी.अब झारखण्ड में आपकी सरकार है। आपकी योजना, आपके दरवाजे पर इंतजार कर रही है। आप उसे अपने घर के अंदर ले जाने का कार्य करें। यहां के गरीब, मजदूर, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक लोगों को उनका अधिकार देने और योजना से आच्छादित करने का कार्य सरकार कर रही है.जिस बूढ़ा पहाड़ के निवासियों के चेहरे पर पूर्व में उदासी थी। आज उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। आपकी सरकार हर उस जगह जाएगी, जहां कोई गया नहीं और वहां जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here