चेक बाउंस मामले में  कोर्ट ने स्वीकार की अमीषा पटेल की याचिका, लगाया जुर्माना 

0

रांची: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया है, जिसमें शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार से जिरह करने की अनुमति मांगी गयी थी.जेएमएफसी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत ने अमीषा पटेल की याचिका स्वीकार कर ली है और उन पर जुर्माना लगाया है.हालांकि, जुर्माने की रकम के बारे में अभी तक उनके वकील को जानकारी नहीं मिली है.दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने 22 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.इस मामले में सीआरपीसी 313 के तहत अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रूमर का बयान कोर्ट में दर्ज किया जाना है.अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का मामला चल रहा है.ये मामला साल 2017 का है.आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने अमीषा पटेल के अकाउंट में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे.अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के मालिक हैं।फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं मिलने पर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here