धनबाद पुलिस की साइबर सेल ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो पूर्व में हुए साइबर अपराध में संलिप्त रहे हैं। गिरफ्तार तीन आरोपियों में अजय रजवार धनबाद का रहने वाला है जबकि अन्य कंचन कुमार एवं प्रसंजीत मंडल जामताड़ा निवासी है। अभियुक्तों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।वहीं एक अन्य मामले में धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने जालसाजी के मामले का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त आरोपी अर्जुन पांडेय को गिरफ्तार किया है। मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर अर्जुन पर 20 लाख 81 हजार रुपये ठगी व धोखाधड़ी करने का आरोप है। अनुसंधान के क्रम में कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है।



