पाकुड़: 5 नाबालिक बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत के बाद DC ने बड़ा कुटलो गांव का किया भ्रमण

0

पाकुड़ : आज डीसी ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा कुटलो गांव का भ्रमण किया।स्वास्थ्य कैंप में स्वयं अपना मलेरिया जांच कराकर गांव वाले को मलेरिया का जांच कराने को लेकर जागरूक किया।सिविल सर्जन को प्रभावित गांवों में 24 घंटे में सर्वे एवं फॉगिंग कराने का निर्देश दिया।इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया रोग के मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, और ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों को डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मालूम हो कि पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा के बड़ा कुलटो में 5 नाबालिक बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here