साहेबगंज में संविधान दिवस के अवसर पर साहिबगंज डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हम सभी को प्रस्तावना के एक-एक शब्द का अनुपालन व्यवहारिक जीवन में भी करना है, जिससे हमारा लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। दुमका के प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया और इसके प्रति निष्ठा रखने का संकल्प दिलाया।सराईकेला खारसवाँ में समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति में संविधान प्रस्तावना का पाठन कर शपथ लिया गया। आज समाहरणालय परिसर में पलामू जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण ने भारतीय संविधान की शपथ लिया और भारत की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।आज संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के साथ समाहरणालय भवन, गोड्डा के प्रांगण में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सभी के द्वारा देश के संविधान में वर्णित मूल्यों एवं आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।



