Tiger 3 की सफलता के बाद सलमान खान की फैंस से अपील ”मेरे पोस्टरों पर दूध न डालें,सिनेमाघरों में पटाखे न जलाएं”

0

सुपरस्टार सलमान खान की दीपावली के मौके पर रिलीज हुई ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया।  बॉक्स ऑफिस पर सलमान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ‘टाइगर 3’ का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरते जा रहे है। इस बीच अपनी फिल्म Tiger3 की सफलता के बाद अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में पटाखे न जलाने की अपील की।उन्होंने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता। यह बहुत खतरनाक है, यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर इन प्रशंसकों को लगता है कि ऐसा करके वे मेरी नज़रों में इज्जत कमाएंगे, तो ऐसा नहीं है। आग लग सकती है…इसलिए आनंद लीजिए लेकिन मेरे पोस्टरों पर दूध न डालें…पिलाना ही है तो आप गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here