झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा हमारे पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे कैसे जीत की ओर आगे बढ़ें, उसपर लगातार मेहनत कर रहे हैं। आप भी सीमावर्ती क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण सहयोगी कार्यकर्ता बन उन्हें सहयोग करें।
बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के झांझिया शिशु भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। रविवार को बंगाल चुनाव में रणनीति तय करने को लेकर मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुंडा ने कहा कि चुनाव हो या न हो हम सहयोगी का काम करते थे और करते रहेंगे। मुंडा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि समय बदलेगा, संयम रखें। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में भाजपा का फूल लहराएगा। कार्यकर्ता पहली बार भाजपा सरकार बनाने को लेकर तूफान की तरह आगे बढ़ रहे हैं।
इस दौरान घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टूडू व डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सभी को मिशन बंगाल की रणनीति में लगना है। खासकर घाटशिला, बहरागोड़ा, श्यामसुंदर, धालभूमगड़, चाकुलिया, बड़शोल के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में टीम तैयार कर पक्षिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के रिश्तेदार के घरों में जाकर भाजपा का चुनाव प्रचार करें। समय कम है इसलिए ऐसे कार्यकर्ता चाहिए जो कि 10 से 15 दिन भाजपा को समर्पित कर दें।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, श्यामसुंदरपुर के मंडल महामंत्री दुर्गा गिरी, चाकुलिया के मंडल अध्यक्ष सतदल महतो, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, धलभूमगड़ मंडल अध्यक्ष बिमल कालिंदी, राख हरि मुखी, यादव पात्र, राज महापात्रा,माणिक दास, विप्लव शंकर दे, हरिहर दंडपाठ, महेंद्र प्रसाद राणा, सुशील मुंडा, रुपेश सिंह, ज्योत्स्ना मई बेरा, मीनाक्षी जेना, बीना पात्र, लिपि रानी दत्त, कृष्णा पाल, सत्यजीत दत्त, भास्कर चंद्र दे, विवेकानंद दे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



