हरियाणा के टापू माजरी गांव में शनिवार को 550 मतदाता में सिर्फ 2 लोगो ने किया मतदान

0
haryana

हरियाणा के यमुनानगर में लंबे समय से पुल की मांग पूरी नहीं होने पर टापू माजरी गांव के लोगों ने शनिवार को हुए वोटिंग का बहिष्कार कर दिया.उन लोगो ने वोट देने से साफ इंकार कर दिया.ग्रामीणों ने हाल ही में एक पंचायत आयोजित की और चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार उनकी मांग को पूरी नहीं करेंगे तो तो हमलोग भी वोट को बहिष्कार करेंगे.550 मतदाता वाले गांव में सिर्फ दो लोगों ने अपना वोट डाला. गांव वालों ने कहा कि यमुना नदी पर पुल के निर्माण की उनकी मांग लंबे समय से मांग है.पर इस पर ध्यान नही दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करके बहार निकलना परता है.और बरसात के मौसम में उनकी समस्या और बढ़ जाती है.काफी दिक्कतों का सामना करना परता है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके गांव को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए यमुना पर पुल नहीं बन जाता, वे भविष्य के सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे.यह गांव अंबाला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत यमुनानगर में पड़ता है. हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा मतदान ऐप पर रात 11:45 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here