चुनाव के बीच लगातार बड़े नेताओं का झारखण्ड में हो रहा आना-जाना,एक बार फिर 28 मई को आ रहे हैं PM मोदी

0
PM Modi

झारखण्ड: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार राजनितिक पार्टियों के स्टार प्रचारक झारखंड दौरे पर हैं। PM मोदी एक बार फिर झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। 28 मई को PM दुमका आ रहे हैं . मंगलवार को वे दुमका हवाई अड्डे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पहले वे दुमका में जामा के मधुबन में जनसभा करने वाले थे, जिसके बाद राजमहल के लिट्टीपाड़ा में PM मोदी का कार्यक्रम होने वाला था। फिर बाद में दुमका में ही कार्यक्रम रखने की बात पक्की हुई। इससे पहले PM 3 बार दुमका आ चुके हैं ये उनका चौथा दौरा होगा। PM के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। दुमका हवाई अड्डे पर पंडाल में आम लोगों के प्रवेश, VIP प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर SPG के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक के बाद दिशा निर्देश जारी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here