दिल्ली:दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में करीब 6 बच्चों की मौत हो गई. वहीं एक नवजात शिशु वेंटिलेटर पर है और 5 अन्य अस्पताल में भर्ती है.दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 1 की आग लगने की घटना से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।दिल्ली सीएम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया.दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल लिखते हैं ”बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।”




