रांची:प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में कल्पना सोरेन ने जनता को संबोधित किया

0
Kalpana Soren

रांची : झामुमो की स्टार प्रचारक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन दुमका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नाला विधानसभा के लतूनडीह मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में दुमका लोकसभा से झामुमो से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में नाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित जनता को संबोधित किया. कल्पना सोरेन ने कहा झारखण्ड और झारखण्डवासियों ने कभी झुकना नहीं सीखा। यह वही क्रांतिकारी भूमि है जहां से बाबा तिलका मांझी, अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो और चांद-भैरव जैसे अनेक अमर वीर शहीदों और क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों और महाजनों के अत्याचार के विरुद्ध तीर-धनुष से लड़ाई लड़ी थी। एक ही परिवार से 6 भाई-बहन अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो और चांद-भैरव कभी झुके नहीं, बल्कि अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़े।आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने भी झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज हम गर्व से कहते हैं कि हम झारखण्डी हैं। यह झारखण्ड उन्हीं दिशोम गुरुजी और असंख्य आंदोलनकारियों के संघर्षों की देन है। यह हमारा स्वाभिमान का निशान, तीर-धनुष ही है जो आजादी के समय भी हमारे सम्मान का प्रतीक था, आज भी हमारे शान का प्रतीक है।न कभी दिशोम गुरुजी झुके, न उनके बेटे हेमन्त जी झुके। इसलिए हेमन्त जी को बीजेपी ने साजिश के तहत जेल में डाल दिया। बीजेपी डरती है आपके आदिवासी हेमन्त सोरेन जी से इसलिए चुनाव से ठीक पहले उन्होंने हेमन्त जी को जेल में डाल दिया। हेमन्त जी, 1932 खतियान, पिछड़ो को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड जैसे मुद्दे विधानसभा से पारित कर रहे थे, झारखण्ड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र की तानाशाह सरकार से मांग रहे थे, लोगों को राशन, पेंशन और अबुआ आवास दे रहे थे, इसी से बीजेपी को भारी तकलीफ हो गयी।आपने देखा बीजेपी ने मणिपुर में आदिवासियों की क्या हालत की। वहां डबल इंजन सरकार में आदिवासी मां-बेटियों के साथ क्या-क्या यातनाएं की गयी। मगर कभी वहां के मुख्यमंत्री को हटाया नहीं गया। झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी विरोधी है बीजेपी।इस बार का चुनाव आप जनता मालिक लड़ रही है बीजेपी के खिलाफ। हेमन्त जी की जेल की चाबी आप सभी के पास है। बीजेपी के मौसमी नेता आप सभी के बीच बरगलाने की कोशिश करने आएंगे, आपको उनकी बात सुनने के बाद सिर्फ झारखण्ड के सम्मान तीर-धनुष का बटन दबा देना है। आप सभी दुमका लोकसभा वासियों से आग्रह है 1 जून के दिन 1 नंबर पर का बटन दबाकर आदरणीय नलिन चाचाजी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here