दुनिया में 3 लाख कोरोना केस में हर 3 में से एक मरीज भारतीय

0

Coronaकोरोना वायरस के नए आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में पूरी दुनिया में 3,07,000 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं, 5,537 लोगों की मौत हुई है। गौर करने वाली बात यह है की 24 घंटे में सामने आए कुल कोरोना मामलों में हर तीसरा संक्रमित मरीज भारतीय है। सबसे ज्यादा मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील से मिले हैं। आकड़ो को देखे तो भारत में 94,372 नए केस मिले हैं और पिछले 24 घंटे में भारत और अमेरिका में 1,000-1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। विश्व में इस जानलेवा वायरस के कारण 2.88 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है ।